सात जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,अरविंद केजरीवाल भी होंगे विवाह में शामिल

पंजाब,(एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी का फंकश्न चंडीगढ़ में होने वाला हैं। इंदरप्रीत कौर के साथ तलाक के बाद भगवंत मान अब दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करने जा रहे हैं। इनकी शादी समारोह की सारी रस्में सीएम आवास पर ही होंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार शादी का समारोह काफी संक्षिप्त होगा, जिसमें बहुत कम लोग ही शामिल होंगे।

6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर और 2 बच्चे अमेरिका में रहते थे। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे सीरत कौर मान (21) और दिलशान मान (17) भी शामिल हुए थे। पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर भी समारोह में शामिल हुई थी। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर 2015 में अलग हो गए थे, जिसके बाद दंपति के बच्चे अपनी मां के साथ अमेरिका चले गए, जबकि मान पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। 2014 में इंद्रप्रीत लोकसभा चुनावों के लिए मान के अभियान की रीढ़ थीं और संगरूर के गांवों में उनके लिए प्रचार करती थीं, जहां से मान पहली बार आप सांसद चुने गये थे।

साल 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा इलेक्शन में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीट मिली थी। पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद पार्टी की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन राज्या में मान अपनी सरकार सही ठंग से चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button