बड़े भाई की मौत के बाद छोटे ने कर ली भाभी से शादी, अचानक चली गई उसकी भी जान

औरंगाबाद,(बिहार)। औरंगाबाद में एक महिला की दूसरी बार मांग का सिंदूर छिन गया। दरअसल, इस महिला की शादी पहले बड़े बेटे से हुई थी। एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। फिर महिला की शादी छोटे बेटे से कर दी गई। मगर छोटा बेटा भी अब इस दुनिया में नहीं रहा और उसकी भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यूं कहे की कुदरत ने एक महिला की मांग से दो बार सिंदूर छीन लिया। इसे कुदरत का कहर न कहें तो और क्या कहें, जहां एक ही घर में तीन भाई की सड़क हादसे में जान चली गई।
14 साल पहले बड़े भाई की अब छोटे की भी गई जान
जानकारी के अनुसार, 14 साल पहले जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ गांव के रहने वाले अर्जुन चौधरी की मौत गुजरात में सड़क हादसे में हो गई थी। अर्जुन की मौत के बाद उसका परिवार बिखर गया था। उसके तीन बच्चे थे। परिजनों ने अपनी बहु की दुख भरी जिंदगी को संवारने के लिए अपने सबसे छोटे बेटे सोनू से शादी करा दी। बड़े भाई अर्जुन की मौत के चार साल बाद मंझले भाई की मौत भी मुफस्सिल थाना के मंजुराही मोड़ के पास बस-ट्रक की टक्कर में हो गई थी।
अचानक हादसे से परिवार पर दुख का पहाड़
अब सबसे छोटे बेटे सोनू की भी मौत सड़क हादसे में हो गई। बताया जाता है कि सोनू की मौत मंगलवार की देर रात ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हो गई। जब वह देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी बनुआ मोड़ के समीप उसकी बाइक अज्ञात गाड़ी से टकरा गई। वो सड़क किनारे गिर गया। जब तक उसे इलाज के लिए लाया अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसों में तीन बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे नगर थाना के दारोगा अरविंद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों का बयान लिया और आगे की करवाई में जुट गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button