गाजियाबाद में मानव अधिकार आयोग का फर्जी अध्यक्ष गिरफ्तार
चार जिलों के डीएम को लिखा था पत्र,यूपी पुलिस भर्ती कनेक्शन भी आया सामने

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में खुद को मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर सुरक्षा मांगने का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनस मलिक मुरादाबाद के कांठ रोड का रहने वाला है। बताया गया कि उसने आठ नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम पर मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा और नोएडा के डीएम को पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की थी।
वहीं, आरोपी पर शक होने पर पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कराई, तब पता चला कि आरोपी फर्जी अध्यक्ष है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने पहले गजरौला में पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर ली थी।
आरोपी ने अपनी प्रदेश सरकार में पकड़ बताकर दो युवकों को पुलिस में भर्ती कराने की बात कही थी, उनके एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं।




