वैशाली में पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर चोरी, बिजली पैनल समेत कई सामान चुरा ले गए चोर

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक में पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम के बंद घर से चोर फिटिंग, बिजली पैनल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। अब चोरी का पता चला तो कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वैशाली सेक्टर-1 में पूर्व केन्द्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम के बंद घर में दीवार कूदकर घुसे चोर ताला तोड़कर सभी सामान, टोंटी, दरवाजों की कुंडी, बिजली के पैनल, वायरिंग (तार), मेन हॉल के लोहे के ढक्कन, खिड़कियों की ग्रिल आदि चोरी कर ले गए।
दर्ज एफआईआर में बताया कि घर फरवरी 2024 तक जल आयोग को किराये पर दिया। उसके बाद से खाली था। दो मई को घर देखने गए तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button