जर्मनी से छत्तीसगढ़ वाया साइकिल! जोनास सोमर और स्लोवाकिया पहुंचे बिलासपुर

बिलासपुर,(छत्तीसगढ़)। जर्मनी के रहने वाले जोनास सोमर और स्लोवाकिया की हन्ना ओलोस ने अप्रैल 2022 से विभिन्न देशों की साइकिल यात्रा शुरू की है। दोनों साइक्लिस्ट पर्यावरण पर शोध कर रहे हैं। इसी क्रम में दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के अनूठे उदाहरणों की खोज करने और उन्हें दुनिया के साथ साझा करने के लक्ष्य के साथ उन्होंने जर्मनी से दक्षिण पूर्व एशिया के लिए अपनी साइकिल यात्रा शुरु की है।
प्रकृति वैज्ञानिक होने के नाते उन्होंने इस यात्रा को बाइकिंग फोर बायो डायवर्जिंग का नाम दिया। इसके अंतर्गत दोनों वैज्ञानिक पर्यावरण प्रेमियों, संरक्षण वादियों, शोधकर्ताओं व अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा बताई गई बातों का दस्तावेजी करण करते हैं।दोनों वैज्ञानिक स्थानीय जैव विविधता बचाने के लिए भी काम करते हैं।
जोनास व हन्ना ने अपनी साइकिल से मरवाही, पेन्ड्रा, अमरकंटक, केवची, लमनी, छपरवा घूमा। इसके बाद फिर अचानकमार में विभिन्न समुदायों से मुलाकात की। दोनों ने शिवतराई जंगल भितान सांचा में नेचर स्टडी कैम्प वन्यप्राणी और वनवासियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button