पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद, एक फरार

Animal smuggler with a bounty of 25 thousand arrested in police encounter, pistol and cartridges recovered, one absconding

श्रावस्ती/उत्तर प्रदेश। श्रावस्ती के घुड़दौरिया गांव के निकट बुधवार रात पुलिस व एसओजी टीम की 25 हजार के इनामिया शातिर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शातिर के कब्जे से पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया।
एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी के निकट राप्ती नहर पटरी से घुड़दौरिया गांव की ओर जा रहे हैं। शायद यह लोग कहीं पशु चोरी की फिराक में हैं। इस पर एसओजी प्रभारी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर रात करीब 02:15 बजे घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने भिनगा के लोखडिय़नपुरवा निवासी मंगल पुत्र शंकर को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, इसका दूसरा साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। घायल मंगल को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मौके से भागे सिपाही लाल यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार मंगल के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम सहित जिले के थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर व शस्त्र अधिनियम के नौ केस दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button