वेलेंटिस कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर से 2 करोड़ का फ्रॉड

सीटी स्कैन मशीन बेचने के नाम पर लगाया चूना

मेरठ/उत्तर प्रदेश। वैलेंटिस कैंसर साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के निदेशक डा. अमित जैन से सिटी स्कैन मशीन की खरीदारी में नागपुर की मिडेक्स मेडिकल सिस्टम कंपनी में 2.16 करोड़ की रकम ठग ली। कंपनी के पांच अधिकारियों पर मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया गया। यह सिटी स्कैन की मशीन उनके बिजनौर स्थित अस्पताल में लगाई जानी थी। इनका मेरठ के मसूरी में भी अस्पताल है।
मेरठ में रहने वाले डा. अमित जैन गुरुग्राम की साइबर सिटी फेस – तीन में स्थित वैलेंटिस कैंसर साल्यूशन के निदेशक हैं। डा. अमित ने बताया कि नागपुर की मेडिक्स मेडिकल सिस्टम कंपनी की वेबसाइट पर नंबर देखकर मालिक अश्वनी राउत से मार्च 2023 में सिटी स्कैन मशीन खरीदने के लिए बात की थी। फर्म की प्रशासक शैफाली राउत, सेल्स डायरेक्टर कुंदन सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिकेत कांबले व मुख्य कर्ताधर्ता अश्विन व प्रफुल्ल विजय राउत एक माह बाद डिफेंस कालोनी में आए थे। यहां फिलिप्स जैमिनी 64 पैंट सिटी स्कैन मशीन का सौदा 2.70 करोड़ में हुआ था। उन्होंने कहा कि मशीन की 80 प्रतिशत कीमत एडवांस में देनी होगी । तब यह मशीन आपके अस्पताल बिजनौर में लगा दी जाएगी। तीन किश्तों में डा. अमित ने उनकी कंपनी के खाते में 2.16 करोड़ की रकम डाल दी। उसके बाद भी अस्पताल में मशीन नहीं पहुंची। कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने पर बताया गया कि डेनमार्क से मशीन खरीदी गई है। उसके कागजात भी भेजे गए। बाकायदा कस्टम अधिकारियों द्वारा काटी गई रसीद भी दी गई, लेकिन उसके बाद भी मशीन नहीं पहुंची। मशीन नहीं आने पर उन्होंने अन्य कंपनी से संपर्क कर मशीन लगवा ली। उसके बाद न तो रकम दी गई और न मशीन । डा. अमित की तरफ से मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। उन्होंने सीओ से मामले की जांच कराने के बाद कंपनी के उक्त सभी अधिकारियों के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। सीओ सिटी नवीना शुक्ला का कहना है कि चिकित्सक से 2.16 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपितों के मोबाइल नंबरों से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें बयान के लिए भी बुलाया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button