कुट्टू के आटे के पकवान खाने से 200 लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 200 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। वहीं, सूचना मिलने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। बताया गया कि शुरुआती उपचार के बाद सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
जहांगीरपुरी अस्पताल में सोमवार देर रात से आज सुबह छह बजे तक इमरजेंसी वार्ड में मरीज पहुंचे थे।बीजेआरएम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर,भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर इलाकों से मरीज आए थे। उन्होंने बताया कि सभी मरीज उल्टी की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में आए थे।
वहीं, अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उधर, स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और लोगों को बीट स्टाफ की ओर से जागरूक किया जा रहा है। पुलिस दुकानदारों से पूछताछ कर कुट्टू के आटे के श्रोत का पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button