फतेहपुर में नियमों को ताक पर रखकर समय के पहले ही खुलेआम बेची जा रही शराब
सुबह जल्दी खुलता है ठेका, आधी रात तक बिकती है शराब

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। यह खबर नियमों के उल्लंघन को उजागर करती है, जहाँ देसी शराब की दुकानें तय समय से पहले ही शराब बेच रही हैं। यह अवैध बिक्री हो रही है, जिसका फायदा शराब के कोचिए उठा रहे हैं और वे ग्राहकों को भी लाइन में लगकर बार-बार शराब खरीदने दे रहे हैं। शराब बिक्री के लिए सरकारी नियम हैं, जिनका पालन नहीं हो रहा है। उदाहरण के लिए, कुछ दुकानें सुबह 7 बजे से पहले शराब बेचना शुरू कर देती हैं, जबकि अनुमति सुबह 10 बजे से शराब की बिक्री शुरू करने की है। सरकार ने नियम तय कर रखा है कि सुबह दस बजे से पहले शराब का ठेका नहीं खुलेगा और रात 10 बजे तक दुकान बंद हो जानी चाहिए। लेकिन यह नियम आबकारी विभाग के कागजों तक सिमटे है। फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में नियमों को ताक में रखकर जाम छलकाए जा रहे हैं। यह सब आबकारी और पुलिस की मेहरबानी से हो रहा है। आबकारी विभाग राजस्व की भरपाई की चक्कर में नियम ताक में रखकर ठेका संचालकों पर ध्यान नहीं दे रहा और पुलिस जानकर भी अनजान बनी है।
परिपूर्ण न्यूज़ की टीम ने खखरेरू में शराब ठेकों के संचालन को लेकर पड़ताल की तो कुछ इसी तरह के हालात दिखे। चौंकाने बात यह थी कि जिस समय लोग सुबह नियमित दिनचर्या पूरी करने में लगते हैं, वहीं कई लोग जाम छलकाते मिले। इनमें श्रमिक वर्ग ज्यादा है। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर खुले देसी शराब के ठेके को लेकर शिकायतें मिली हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए समय से पहले शराब बेचना शुरू कर देता है और जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ठेकेदार राजस्व को चूना लगाते हुए आम जनमानस को ज्यादा दाम पर शराब बेचता है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की मनमानी व ठेकेदार द्वारा समय से पहले शराब बेचने और ज्यादा दाम लेने से क्षेत्र में सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होने की अशंका जताई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी शराब लाइसेंसियों के लिए नियम समान है। सरकार ने ठेका खोलने और बंद करने का समय निर्धारित कर रखा है। अगर कहीं नियम दरकिनार किए जा रहे है तो लाइसेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में एरिया इंस्पेक्टर रमेश कुमार से बात करने पर बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





