हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के पदाधिकारियों की हुई बैठक
A meeting of the office bearers of Hindu Security Council Bajrang Dal Hind was held

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। कस्बा खखरेरू के रॉयल गेस्ट हाउस में हिन्दू सुरक्षा परिषद बजरंगदल हिन्द की मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं जिला और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने बजरंगबली की चित्र पर दीप प्रज्वलित किये एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आए हुए संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर ऊर्जा का संचार किया इस दौरान आए हुए क्षेत्रीय पत्रकारों को पट्टा पहना कर पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया रवि पांडेय ने बताया कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है जिससे लोग न्याय की उम्मीद लगाए बैठे रहते है पत्रकार हमेशा धूप बारिश ठंड नहीं देखता है और न ही सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई सुरक्षा पत्रकारों को मिलती है,इस दौरान योगेश सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने बताया कि समाज एवं क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमारे संगठन को अवगत करवाये मैं संगठन के साथ सहयोग में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ में सहयोग में रहूंगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय, योगेश सिंह जिला प्रभारी , विकाश मोदी, रामविलास मिश्रा, आशीष शुक्ला , आलोक त्रिपाठी, पुष्कर साहू , कुलदीप तिवारी अंकुर मिश्रा , राममूरत पाल, अभय सिंह, रोनी विश्वकर्मा , शिवम केशरवानी सोनू सिंह पवन गुप्ता गन्नू अग्रहरी, पत्रकार साथी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




