नशे की पुड़िया के लिए दोस्त का कत्ल: एक ने पैर पकड़े दूसरे ने सीने पर बैठकर घोटा गला

मुरादाबाद,(उत्तर प्रदेश)। मुरादाबाद के पाकबड़ा में फल विक्रेता शाहिबे आलम की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने नशे की पुड़िया खरीदने के लिए साहिबे आलम से रुपये मांगे थे, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी विवाद में दोनों ने उसका गला घोंटने के बाद ईंट से उसका सिर कूच दिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रविवार सुबह पाकबड़ा में कैलशा रोड स्थित कब्रिस्तान में 20 वर्षीय साहिबे आलम पुत्र शाहिद हुसैन का शव पड़ा मिला था। शाहिबे आलम पाकबड़ा में कलरिया महादेव मंदिर मोहल्ला निवासी था।

साहिबे आलम फल बेचता था। पुलिस ने मृतक के भाई फिरोज आलम उर्फ बबलू कैलशा रोड निवासी गौरव गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया था।पुलिस ने आरोपी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह और साहिबे आलम नशे का सेवन करते थे। पाकबड़ा के जुम्मेरात का बाजार निवासी लक्की उर्फ फैजान भी उनका दोस्त है। 22 अप्रैल की शाम तीनों एक साथ कब्रिस्तान पहुंचे। 

नशे की पुड़िया खरीदने के लिए सौरभ व लक्की ने साहिबे आलम से रुपये मांगे थे, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में साहिबे आलम का कुर्ता फट गया। सौरभ ने साहिबे आलम के दोनों पैर पकड़ लिए और लक्की उर्फ फैजान उसके सीने पर चढ़ गया था। दोनों ने उसके ही गमछे से गला दबा दिया था।इसके बाद इस बीच ही लक्की उर्फ फैजान ने ईंट से साहिबे आलम के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को झाड़ियों में फेेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने लक्की उर्फ फैजान को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button