पत्नी की बातों से हुए प्रेरित तो सीएम सिटी में 12 साल से लगा रहे झाड़ू, हर कोई करता है इस झाड़ू बाबा की तारीफ

गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)। खुद में अगर कुछ करने का जज्बा जाग उठे तो इंसान जिंदगी में किसी की परवाह नहीं करता। कुछ ऐसा ही गोरखपुर के रहने वाले महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा के नाम से जाने वाले इस शख्स की कहानी भी ऐसी है। पिछले 12 सालों से सीएम सिटी यानी गोरखपुपर को साफ रखने का जिम्मा मानों अपने सर पर ही ले लिए हो। भोर में ही शहर के चुने हुए स्पॉट को साफ कर देते हैं। झाड़ू बाबा अपने गाड़ी में चार से पांच झाड़ू रखते हैं। इच्छुक व्यक्ति को यह झाड़ू देते हैं। फिर साथ में सफाई का काम शुरू कर देते हैं। हालांकि साथी हो या ना हो इनको फर्क नहीं पड़ता क्योंकि, अपने सफाई के सफर में इन्होंने अकेले ही मोर्चा संभाला हुआ है।

महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा के झाड़ू लगाने का सफर उनके मोहल्ले से ही शुरू हुआ। सिलसिला कुछ यूं था कि इनके मोहल्ले की गंदगी इनसे देखी नहीं गई।यह उस पर अपने पड़ोसियों से बात विवाद करते, तो इनकी पत्नी ने इन्हें यह नसीहत देते हुए कहा कि साफ करना हो तो खुद कर लीजिए। बस तभी से झाड़ू बाबा के नाम से फेमस महेश शुक्ला ने सफाई की शुरुआत अपने मोहल्ले से की। वह शहर के एक स्पॉट को सेलेक्ट करते हैं। अगले दिन सुबह 4 बजे वहां पहुंच जाते हैं। फिर सफाई का मोर्चा संभालते हैं। सफाई के इस सफर में इनके साथ गोरखपुर के हर अधिकारी और नेताओं ने अपनी-अपनी सहभागिता दिखाई है। कभी एडीजी तो कभी एसपी सिटी तो कभी नेता और पब्लिक ये सब इनके साथ झाड़ू लगाने का काम करते है।

झाड़ू बाबा के नाम से जाने जाने वाले महेश शुक्ला पेशे से आईटी होलसेल का बिजनेस करते हैं। इनकी दुकान गोरखपुर के शाही मार्केट में स्थित है। बावजूद इसके पिछले 12 सालों से इन्होंने शहर के कोने कोने में सफाई करने का काम किया है। झाड़ू बाबा ने बताया कि शुरू में झाड़ू उठाते समय तो काफी शर्म आई, इसीलिए मैं सुबह 4 बजे ही झाड़ू लगा के घर चलाता था। अब ऐसा नहीं रहा, अब यह मेरा शौक बन चुका है। जब तक मेरी जिंदगी रहेगी, तब तक यह मेरा रूटीन रहेगा और मैं शहर के स्पॉट को सेलेक्ट करके हर दिन झाड़ू लगाता रहूंगा। चाहे बरसात हो या ठंडी या गर्मी झाड़ू बाबा ठीक 4 बजे अपने चुने हुए स्पॉट पर पहुंच जाते हैं और अपना काम शुरू कर देते हैं।

महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जब 2 अक्टूबर को सफाई अभियान शुरू किया, तो मैं बहुत प्रसन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मैं गांधी जी को अपना मार्गदर्शक मानता हूं। गोरखपुर के हर सांसद और विधायक ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर झाड़ू बाबा को एक बार उनसे मिलने की अर्जी लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button