जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएसपी बने लिफ्टिनेंट कर्नल विक्रांत पराशर,भड़कीं महबूबा मुफ्ती

Lieutenant Colonel Vikrant Parashar became SSP in Jammu and Kashmir Police, Mehbooba Mufti got angry

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से सेना की एलीट पैरा रेजिमेंट के कर्नल विक्रांत पराशर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में प्रशिक्षण और विशेष अभियान के लिए कर्नल विक्रांत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी उपायों और तेज करने के लिए उठाया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस अपॉइंटमेंट को गलत बताते हुए, बीजेपी सरकर पर निशाना साधा।कर्नल विक्रांत पराशर अभी हाइ वारफेयर स्कूल गुलमर्ग में तैनात हैं और उन्हें प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रखने वाले कर्नल पराशर अपनी सैन्य विशेषज्ञता को इस महत्वपूर्ण भूमिका में लाएंगे।
विक्रांत पराशर की नियुक्ति को संवेदनशील सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में पुलिस की क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद का मुकाबला करने और जम्मू-कश्मीर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सबसे आगे रही है, जो अक्सर सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ काम करती है।
कई सफल अभियानों को लीड कर चुके कर्नल विक्रांत पराशर एक अनुभवी और सक्षम अधिकारी माने जाते हैं। जहां एक गुट उनकी नियुक्ति को लेकर खुश है, वहीं दूसरा गुट नाराज है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमें बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के पास वही अधिकार और नियम हैं जो देश में कहीं और लागू होते हैं। आश्चर्य है कि क्यों और किस विशेष दर्जे के तहत स्थानीय प्रशासन जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएसपी के रूप में एक कर्नल की सबसे असामान्य नियुक्ति का आदेश दे रहा है?
10 PARA के लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रांत पराशर कई आतंकवाद विरोधी अभियानों को लीड कर चुके हैं। अगस्त 2018 में भीड़भाड़ वाले इलाके में हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों के खिलाफ चले अभियान को लीट किया था। आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने वाले कर्नल विक्रांत पराशर की खूब तारीफ हुई थी। कर्नल विक्रांत ने A++ कैटेगरी केशौर्य चक्र से सम्मानित भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button