अली सिद्दीकी ने मोनू यादव बनकर नाबालिग लड़की से की दोस्ती, फिर किशोरी के साथ किया रेप

गाजियाबाद। धर्म छिपाकर किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित ने सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद उसे शादी करने के बहाने से ले गया।
पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। कविनगर थाने में 25 नवबर को एक पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लालकुआं के पास की कॉलोनी का रहने वाला युवक मोनू यादव उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर ले गया है।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की और किशोरी की तलाश तेज की तो आरोपित संजय नगर में किशोरी को कार से उतारकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपित चकमा देकर भाग गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसका असली नाम अली सिद्दीकी है। आरोपित लालकुआं के पास स्थित सारे होम सोसायटी का रहने वाला है।
आरोपित से किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। किशोरी को आरोपित ने अपनी बातों में इतना फंसा लिया था कि उसके साथ जाने के बाद किशोरी घर लौटने को तैयार नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपना नाम अली सिद्दीकी ने मोनू यादव बनकर किशोरी से दोस्ती बढ़ाने के लिए किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button