मूर्तिकार राम सुतार का 100 साल की उम्र में निधन, कला जगत में शोक की लहर
दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को किया था डिजाइन

नोएडा। फेमस मूर्तिकार राम सुतार अब इस दुनिया में नहीं रहे। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का देर रात निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात नोएडा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे 100 साल के थे। मूर्तिकार राम सुतार को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को डिजाइन किया था। संसद परिसर में ध्यान में बैठे हुए गांधी जी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति भी उन्होंने ही बनाई थी। सुतार मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडलिस्ट थे।
राम सुतार के निधन पर प्रधानंत्री नरेंद्र ने भी दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि रात सुतार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वे एक शानदार मूर्तिकार थे, जिनकी महारत ने भारत को केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से सबसे मशहूर जगहें दीं। उनके कामों को हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की दमदार अभिव्यक्ति के तौर पर सराहा जाएगा। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए देश के गौरव को अमर कर दिया है। उनके काम कलाकारों और नागरिकों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार, चाहने वालों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जो उनके शानदार जीवन और काम से प्रभावित हुए। ओम शांति।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण अवार्ड दिया था। हाल ही में 14 नवंबर 2025 को मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र भूषण अवार्ड दिया था। योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की 215 मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित करने का जिम्मा मूर्तिकार राम सुतार को ही सौंपा था। राम सुतार ने गुजरात में सरदार पटेल की 183 मीटर ऊंची प्रतिमा तैयार की थी। मूर्तिकार राम सुतार ने इस बारे में कहा था कि भगवान श्रीराम की मूर्ति के दो प्रारूप सरकार को सौंपे गए थे। इसमें से पहले प्रारूप को संस्तुति दी गई है।





