फतेहपुर डीएम को डूडा कार्यालय में व्यक्ति ने दिया धक्का, डीएम साहिबा ने जड़ा थप्पड़
Fatehpur DM was pushed by a person in DUDA office, DM Sahiba slapped him

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के फतेहपुर की जिलाधिकारी यानि डीएम सी. इंदुमति हैं। इंदुमति डूडा ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इसी दौरान इन्हें एक युवक से हल्का सा धक्का लग गया। फिर तो डीएम साहिबा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अचानक डीएम मैडम एक दम से भड़क गईं। पीछे की तरफ पलटीं और शख्स को थप्पड़ रसीद कर दिया। आरोप है कि ये शख्स डीएम साहब के बगल से आगे निकलना चाह रहा था। इसी दौरान इंदुमति को धक्का लगा। फतेहपुर की डीएम का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएम मैडम निरीक्षण के दौरान बेहद गुस्से में हैं। पहले तो वो शख्स को थप्पड़ जड़ती हैं और फिर फटकार लगाती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल 46 सेकंड के इस वीडियो में डीएम सी इंदुमती के तेवर देखे जा सकते हैं।डीएम ने धक्का मारने वाले व्यक्ति से कहा: मैं खड़ी हूं, तेरा दिमाग खराब है, एक महिला खड़ी है और तुम धक्का-मुक्की करके आगे बढ़ रहे हो। बदमाश कहीं के…कौन है तू किसलिए आए हो।
ये सब कुछ चल रहा था कि दफ्तर में मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले को कुछ लोग रोकने की कोशिश भी कर रहे थे। आपको बता दें कि इन दिनों डीएम इंदुमति पूरे जिले के दौरे पर हैं। हालांकि परिपूर्ण न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आपको बता दें कि 2012 बैच की आईएएस असफर सी. इंदुमती मूल रूप से तमिलनाडु राज्य के पूलमपट्टी गांव की रहने वाली हैं। एक अक्टूबर 1984 को जन्मी सी. इंदुमती ने बीई (ईईई) में डिग्री हासिल की है। यूपीएससी परीक्षा में 151वीं रैंक हासिल करने वालीं आईएएस सी. इंदुमति फतेहपुर की डीएम और कलेक्टर बनने से पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक थीं। बता दें कि 2016 से 2017 के बीच सी. इंदुमति फतेहपुर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भी रह चुकी हैं।




