गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, एयर बैग खुलने से बची जान

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके में एक कार का कहर देखने को मिला। मंगलवार की सुबह सुभाष चौक पर अनियंत्रित विदेशी कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी। जिससे टैक्सी हवा में उछल गई। गाड़ी का एयरबैग भी खुल गया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।




