‘मैंने अपने स्टूडेंट के साथ संबंध बनाए हैं…’, टीचर का कबूलनामा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

ऑस्ट्रेलिया। गुरू को भगवान से भी ऊपर माना जाता है और स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इस पवित्र रिश्ते को दागदार कर देती हैं। ऑस्ट्रेलिया में भी एक ऐसा ही मामला हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक महिला हाई-स्कूल टीचर ने कोर्ट में स्वीकार किया है कि उसने अपने नाबालिग छात्र के साथ कई बार यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसने छात्र को पुलिस के सामने झूठ बोलने के लिए मनाने की कोशिश भी की थी। एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की यह टीचर कार्ली राय पिछले गुरुवार को कोर्ट में पेश हुई। वह अपने साथ दो महीने के नवजात बच्चे को भी लाई थी।
कोर्ट में कार्ली राय ने माना कि उसने एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण किया। साथ ही उसके पास चाइल्ड एब्यूज से जुड़ा मैटेरियल भी मिला था। उसने छात्र को गैरकानूनी यौन गतिविधि के लिए तैयार किया और न्याय प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश की।
इस मामले की सजा मार्च 2026 में सुनाई जाएगी। लेकिन कोर्ट ने अभी बड़ा आदेश देते हुए उसकी नौकरी खत्म कर दी है। साथ ही आदेश दिया गया है कि वह 16 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे के साथ अकेले नहीं रह सकती।
कार्ली राय ने कोर्ट में बताया कि उसने अक्टूबर 2024 में 15 साल के लड़के के साथ यौन संबंध बनाए थे। उसी महीने उसकी पहली बार गिरफ्तारी हुई थी। यौन शोषण की ये घटनाएं न्यूकैसल, न्यू साउथ वेल्स के अलग-अलग स्थानों पर हुईं, जहां वह टीचर के तौर पर काम करती थी।
रिपोर्ट के अनुसार, उसने स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर साफ-साफ मैसेज भेजकर छात्र को ग्रूम किया था। एक मैसेज में उसने लिखा, “हो सकता है स्कूल वापस जाने से पहले हम एक आखिरी बार मिल सकें। मैं अपना खिलौना लाऊंगी।” एक और संदेश में उसने कहा कि छात्र से मिलना बहुत टेम्पटिंग था और उसे कॉन्टैक्ट लिस्ट से हटाने के लिए माफी मांगी।




