कनॉट प्लेस में बड़ा हादसा, विजया बिल्डिंग का लिफ्ट अचानक नीचे गिरा,एक शख्स घायल

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज एक बड़ा हादसा हो गया। कनॉट प्लेस स्थित विजया बिल्डिंग का एक लिफ्ट नीचे गिर गया। घटना में एक शख्स के घायल होने की सूचना है।
पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई है। घायल शख्स को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लिफ्ट के गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में जांच की जा रही है।




