गाजियाबाद के कविनगर में बुजुर्ग दंपति से लूट की कोशिश, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल

गाजियाबाद। कविनगर में आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने विरोध करने पर दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू लगने से बुजुर्ग 75 वर्षीय नरेंद्र शर्मा और उनकी 72 वर्षीय पत्नी मधु शर्मा घायल हुई हैं। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर रही है।




