यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहुंचे संसद भवन, परिवार सहित परिसर का किया भ्रमण

Former UK Prime Minister Rishi Sunak reached Parliament House, visited the premises with his family

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने परिवार के साथ संसद भवन पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद और उनकी सास सुधा मूर्ति और पत्नी अक्षता भी थीं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया। इस दौरान सुनक ने परिवार के साथ संसद भवन परिसर का भ्रमण किया और इसकी वास्तुकला को बारीकी से देखा। इस दौरान वह उत्साहित नजर। सुनक ने संसद भवन की गैलरी, चैंबर और संविधान की प्रति को भी देखा।
बीते 15 फरवरी को यूके के पूर्व प्रधानमंत्री सुनक ने ताजमहल का दीदार किया था। उन्होंने शाम को अपनी पत्नी अक्षता, सास सुधा मूर्ति और दोनों बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ ताजमहल का भ्रमण किया था और करीब एक घंटे तक यहां समय बिताया था। इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें देखकर जोश से नारे लगाए तो पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाथ जोड़कर नमस्ते से उनका अभिवादन किया था। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी लीं और सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर फोटो भी खिंचवाए थे।
ऋषि सुनक ने आगरा भ्रमण के दूसरे दिन यानि रविवार को परिवार के साथ सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और कलाकृति का भ्रमण किया था। वह फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा की भव्यता व सुंदरता पर फिदा नजर आए। इस दौरान उन्होंने इनका ऐतिहासिक महत्व भी जाना। कलाकृति में पच्चीकारी कर रहे श्रमिकों से बात करते हुए इसे आर्ट ऑफ सैक्रिफाइस कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button