खुद को लोहे की जंजीरों से बांध बाबा बैद्यनाथ धाम निकले ‘शंभू’
'Shambhu' left Baba Baidyanath Dham after tying himself with iron chains

जहानाबाद/बिहार। जहानाबाद के शंभू कुमार नाम के एक श्रद्धालु ने अनोखी मिसाल पेश की। सावन के महीने में उन्होंने अपने गुनाहों का प्रायश्चित करने के लिए खुद को जंजीरों से जकड़ लिया। वह सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। ऐसा उन्होंने भगवान भोलेनाथ के सपने में दिए आदेश के बाद किया। वह ‘कैदी बम’ बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। कैदी बम की श्रद्धा देख हर श्रद्धालु भावुक हो जा रहे हैं। अब इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शंभू कुमार पिछले 20 सालों से कांवर यात्रा कर रहे हैं। इस बार उन्होंने खुद को हाथ, पैर, कमर और गर्दन में लोहे की जंजीरों से बांध लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सपने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन हुए थे। बाबा ने उनसे कहा था कि उनसे कोई गुनाह हुआ है और उन्हें कैदी बनकर उसका प्रायश्चित करना होगा। शंभू ने भगवान भोलेनाथ के आदेश को मानते हुए खुद को जंजीरों से बांध लिया। वह बाबा की शरण में देवघर के लिए निकल पड़े।
शंभू की इस अनोखी श्रद्धा को देखकर रास्ते में चलने वाले श्रद्धालु भावुक हो गए। हर कोई ‘हर हर महादेव. हर हर शंभू’ का नारा लगा रहा था। शंभू बम की इस अनोखी अदा को देखकर बाबा नगरी के इलाकों में चर्चा हो रही है। यह श्रावणी मेले के दौरान मुंगेर जिले के तारापुर कांवरिया पथ पर देखने को मिला। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




