‘पिंटू की पप्पी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, होली के बाद फिल्म सिनेमाघरों में मचाएगी धूम
Trailer of the movie 'Pintu ki Pappi' released, the movie will rock the theatres after Holi

बॉलीवुड में एक और रोमांचक और एंटरटेनिंग फिल्म जुड़ने जा रही है जिसका नाम है ‘पिंटू की पप्पी’। इस फिल्म का ट्रेलर 2 अब लॉन्च हो चुका है और दर्शकों के बीच इसका काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाने के साथ-साथ एक दिलचस्प कहानी की झलक भी दिखाता है।इस फिल्म में शुशांत थमके , जान्या जोशी और विधि यादव लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ-साथ फिल्म में कुछ दिग्गज कलाकार भी नजर आने वाले हैं जिनमें शामिल हैं – विजय राज , गणेश आचार्य , मुरली शर्मा , सुनील पालऔर अली असगर। इतनी बड़ी स्टारकास्ट देखकर यह साफ है कि फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और मस्ती का भरपूर तड़का होने वाला है।
इस फिल्म का निर्देशन किया है शिव हरे ने, जो अपने यूनिक निर्देशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को प्रोड्यूस किया है V2S प्रोडक्शन और विधि आचार्य ने। ट्रेलर को देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर बनने वाली है.ये फिल्म 21 मार्च 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मिक्स्ड रिव्यूज़ दिए हैं। हालांकि, ट्रेलर में विजय राज की एंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म से ज्यादा चर्चा इस वक्त ट्रेलर लॉन्च इवेंट की हो रही है। यहां बतौर गेस्ट सिंगर उदित नारायण हाजिर थे।
इस मौके पर उदित ने जो कुछ कहा, उसे सुनकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ये भी एक इत्तेफाक है कि अभी ही ये भी रिलीज होना था। वैसे वो 2 साल पहले का वीडियो है ऑस्ट्रेलिया का जो आप देख रहे हैं इन दिनों। तो बधाई देता हूं आपको।’ हालांकि, उनकी ये बातें सुनकर लोगों ने ये भी कहा है कि उदित नारायण ने अच्छी तरह से खुद को कवर किया है। एक ने कहा- कमाल है, ये खुद को ही ट्रोल कर रहे हैं।




