टॉयलेट सीट पर बैठे हुए ही जज के सामने पेश हुआ शख्स, गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई का वीडियो वायरल
A man appeared before the judge while sitting on the toilet seat, video of Gujarat High Court hearing goes viral

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात हाईकोर्ट की ऑनलाइन कार्यवाही के दौरान एक शख्स द्वारा शौचालय से पेश होने सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वाकया हाईकोर्ट के जस्टिस निरजर एस देसाई की सुनवाई के दौरान हुआ। जब आरोपी शख्स हाईकोर्ट की कार्रवाई में जुड़ा। उस वक्त पर दूसरे पक्ष भी जुड़े हुए थे। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया की सुर्खियों में आया गया है। गुजरात हाई कोर्ट में ऐसा वाकया दूसरी बार हुआ है।
बार एंड बेंच ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साझा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 20 जून की है। जस्टिस निर्जर एस देसाई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस में ‘सरमद बैटरी’ नाम से एक शख्स ने लॉग इन किया था। जो गले में ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए दिख रहा है। वह कुछ दूरी पर फोन रखे हुए देख रहा है। वीडियो में दिख रहे फ्लश से पता चलता है कि वह टॉयलेट सीट पर बैठा है। जानकारी में सामने आया है कि यह शख्स एफआईआर रद्द कराने के लिए दायर की गई एक याचिका में एक प्रतिवादी के रूप में पेश हुआ था। वह क्रिमिनल केस में शिकायतकर्ता था। दोनों पक्षों में समझौते के बाद अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी गई थी।
यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। यह दूसरा मामला है इससे पहले अप्रैल में भी ऐसी घटना सामने आई थी। तब भी अप्रैल में एक शख्स गुजरात हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान कैमरे पर सिगरेट पीता दिखा था। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसी तरह दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान सिगरेट पीते देखे गए एक शख्स को अदालत में तलब कर लिया था। उस पर कोर्ट अवमानना की कार्रवाई की थी। गुजरात हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील पुनीत जुनेजा का कहना है वर्चुअल हियरिंग लोगों की सुविधा के लिए हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं निश्चित तौर पर चिंता विषय है। जुनेजा एक सवाल के जवाब में बताया कि कोर्ट ऐसा करने वाले के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की कर सकती है। इसमें जुर्माना, चेतावनी देकर छोड़ देने और छह महीने की सजा के विकल्प शामिल हैं।




