अफगानिस्तान में बैंक के बाहर आत्मघाती हमला, अब तक 30 तालिबान लड़ाकों की मौत, कई घायल

Suicide attack outside bank in Afghanistan, 30 Taliban fighters killed so far, many injured

काबुल/एजेंसी। उत्तरी अफगानिस्तान में मंगलवार को एक बैंक के पास एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किये गये विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस हमले में बड़ी संख्या में आम लोग भी हताहत हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता जुमाउद्दीन खाकसर ने बताया कि यह हमला कुंदुज प्रांत में काबुल बैंक की एक शाखा के पास हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में बैंक का एक गार्ड भी शामिल है।
अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और खाकसर ने कहा कि पुलिस हमले की साजिश रचने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। खाकसर ने कोई और जानकारी नहीं दी। पूर्व में इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों ने पूरे अफ़गानिस्तान में बम विस्फोट किए हैं, हालांकि अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा सत्ता पर काबिज होने के बाद से आत्मघाती हमले बेहद कम हो गए हैं।
अफगानिस्तान में तालिबान के लिए इस्लामिक स्टेट सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इस्लामिक स्टेट को पाकिस्तान का समर्थन हासिल है। इसकी बड़ी वजह अफगानिस्तान में तालिबान को कमजोर करना है। चूंकि, पाकिस्तान और तालिबान में इस समय कई मुद्दों पर चरम पर तनाव है। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन को शह देकर अफगानिस्तान को हिंसा की आग में झोंकना है। तालिबान के कमजोर पड़ने से पाकिस्तान का प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि, तालिबान का दावा है कि इस्लामिक स्टेट उसके लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button