साधु के भेष में घूम रहे लुटेरे, महिला को बेहोश कर लूटे गहने और कैश, ग्रामीणों ने की पिटाई

रायसेन,(मध्य प्रदेश)। राजधानी भोपाल के नजदीक रायसेन जिले में साधु के भेष में आए लुटेरों के साथ लोगों ने मारपीट की है। घटना मंडीदीप थाना क्षेत्र के ग्राम पलोहा के एक घर की है, जहां छह लुटेरों ने एक गरीब परिवार की महिला को बेहोश कर लूटपाट की है। महिला के घर से साधु के भेष में आए लोगों ने जेवर और नगद रुपये लूट लिए हैं। वारदात के बाद साधु के भेष में लुटेरे गांव से चले गए। महिला को जब होश आया तो उसने देखा कि गहने और रुपये गायब हैं। इसके बाद घरवालों ने साधुओं को खोजा। पलोहा से सटे पिपलिया गज्जू गांव में इन साधुओं के ठहरने की बात सामने आई। इसके बाद गांव के लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने नकली साधुओं की जमकर पिटाई की और इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। मंडीदीप पुलिस ने करीब आधा दर्जन साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पता कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ढोंगी साधुओं के चक्कर में गांव की भोली-भाली महिलाएं पड़ जाती हैं। इसके बाद ये लोग सोने चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। सावन होने के कारण गांवों में भक्तिमय माहौल है। इसका फायदा ही ये साधु उठाते हैं। गांवों में लुटेरे साधु का रूप धारण कर ग्रुप में आते हैं। परेशानी में घिरे लोगों को झूठे सपने दिखाते हैं। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं पड़ें। मारपीट के दौरान के नकली साधुओं को चोट भी आई है। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में इनका प्राथमिक इलाज कराया है। साथ ही इनके पास से कुछ सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। सभी छह का निवास स्थान यूपी के चित्रकूट में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button