कृष्णा मित्तल का वीडियो गीत ‘तन्हा हूं मैं’ लॉन्च, मनोज तिवारी ने निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली। नवोदित गायक कृष्णा मित्तल का वीडियो गीत ‘तन्हा हूं मैं’ गुरुवार को राजधानी दिल्ली में लॉन्च किया गया। इस वीडियो गीत को भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। बेहद सुमधुर संगीत में पिरोए इस गीत को टी-सीरीज के मुख्य प्लेटफॉर्म पर लांच किया गया, जिसे लॉन्च करने के कुछ मिनटों में ही लाखों दर्शकों ने यू-ट्यूब पर देख लिया है। एक नवोदित कलाकार के लिए इसे शानदार उपलब्धि माना जा रहा है।

गीत लॉन्च करने के अवसर पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि नए कलाकारों को फिल्म-संगीत की दुनिया में लाने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि कृष्णा मित्तल उनकी एक बेहद शानदार खोज हैं, जो आने वाले वर्षों में लोगों को संगीत के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करेंगे। कृष्णा मित्तल के पिता विष्णु मित्तल ने अमर उजाला से कहा कि उनके बेटे को संगीत से बेहद लगाव है। यही कारण है कि संगीत के कारण उसकी शिक्षा प्रभावित होने लगी, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। लेकिन अंततः उसके लगन को देखते हुए सबने उसे अपने मन की दुनिया में उतरने की अनुमति दे दी। इसी का परिणाम है कि आज वे एक शानदार गायक के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

वहीं, कृष्णा मित्तल अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना यह सफलता पाना संभव नहीं था। उनके संगीत के शिक्षकों ने भी उन्हें बहुत सपोर्ट किया, जिसके कारण वे एक बेहतर संगीत लोगों को दे पाए। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश भारतीय संगीत परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button