न्यू उस्मानपुर में चाइनीज मांझा से तीन अलग-अलग बाइक सवार जख्मी

दिल्ली ब्यूरो। राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के कारण लगातार हादसे हाे रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर यमुना पुस्ता पर एक के बाद एक तीन बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हाे गये।लहूलुहान हालत में सभी को शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।घायलों की पहचान राजेश कुमार, प्रीतम सिंह और सोनू के तौर पर हुई है। घायलों ने बताया कि वे मंगलवार शाम न्यू उस्मानपुर इलाके में पुस्ता रोड पर बाइक से जा रहे थे, तभी उनके गले में मांझा लिपट गया. जब तक उन्होंने बाइक रोकी तब तक उनका गला और चेहरा जख्मी हो चुका था।हाथ से चेहरा बचाने की कोशिश की तो उंगलियां भी कट गई।घायलों ने बताया कि राजधानी दिल्ली में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग खुलेआम चाइनीज मांझा  का इस्तेमाल कर पतंग उड़ा रहे हैं। जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

यमुना खादर इलाके में बड़ी संख्या में लोग पतंगे उड़ाते हैं। उनमें प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल करते हैं।चाइनीज मांझे की वजह से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। बहरहाल इस घटना में पुलिस ने घायलाें की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे बेचने वाले और उसका इस्तेमाल करने वालों पर दिल्ली पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button