कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक

कौशाम्बी जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराध, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला सशक्तिकरण योजनाओं और विधिक सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। कौशाम्बी पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जाते रहेंगे।
सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया।
थाना सैनी के ग्राम गुलगुला में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह और कांस्टेबल आरती यादव ने बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना महेवाघाट के ग्राम अलवरा में कांस्टेबल पूनम ने गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और विधिक सहायता सेवाओं पर जागरूक किया। थाना मोहब्बतपुर पइंसा के ग्राम उदिहीन बुजुर्ग में पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। थाना चरवा के ग्राम चरई में कांस्टेबल आरती ने आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी। थाना करारी में एंटीरोमियो टीम और महिला पुलिस ने नारी सशक्तिकरण और नए कानूनों पर जागरूकता फैलाई। थाना पश्चिम शरीरा में उपनिरीक्षक ऋतु वर्मा ने महिलाओं और बच्चों को गुड टच-बैड टच और विधिक सहायता की जानकारी दी। महिला थाना की टीम ने राजकीय आश्रम पद्धति कोईलहा में छात्राओं को साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया। थाना संदीपनघाट के ग्राम क्यामुद्दीनपुर में उपनिरीक्षक सुनीता गोयल ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण योजनाओं और साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन)। साथ ही मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कौशाम्बी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।





