बेटी के विवाह के लिए जल्द कराएं सामूहिक विवाह पंजीकरण , तलाकशुदा महिलाओं को भी मिल रहा मौका
संस्थान की ओर से घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी उपहार में दी जाएंगी

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में गोरख पार्क स्थित राजमाता झंडेवाला मंदिर में स्वामी राजेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में सात मई को अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का विवाह आयोजित किया जा रहा है।
स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि विवाह के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। बिना किसी जातपात व वर्ण भेदभाव के कोई भी ऐसा परिवार जो अपनी कन्या विवाह में किसी कारण भी असमर्थ हो वह इस महोत्सव का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि तलाकशुदा एवं विधवा एवं विधुर विवाह को प्राथमिकता दी जा रही है।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मंदिर में पहुंच कर पंजीकरण करवा सकते हैं। विवाह पूर्णतया सनातन विधिनुसार संपन्न कराए जाएंगे। अभावग्रस्त परिवारों से साधारण से कागजों की जरूरत के सिवा कोई खर्चा नहीं लिया जाएगा। नवदंपतियों को विदाई के समय संस्थान की ओर से घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी उपहार में दी जाएंगी।




