हथकड़ी पहनाकर निकला जुलूस,पुलिस ने खत्म किया वसूली करने वाले कालिया का खौफ

सूरत/गुजरात। सूरत शहर में तलवार दिखाकर वसूली करके आतंक फैला रहे सौरभ उर्फ कालिया को अरेस्ट किया है। शहर पुलिस को पिछले काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी। इनमें कहा जा रहा था कि लिंबायत इलाके में एक शख्स तलवार दिखाकर वसूली करता है।
11 मई को सौरभ उर्फ कालिया नाम के इस शख्स ने फिर से एक व्यापारी को तलवार दिखाकर धमकाया। जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो फिर पुलिस ने अपने तरीके से इस वसूलीबाज का इलाज किया।




