फतेहपुर में जिस महिला की हत्या का दर्ज हुआ था केस, वह पहुंची थाने तो मच गया हड़कंप

A woman whose murder case was registered in Fatehpur, when she reached the police station there was a commotion

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 साल पहले लापता हुई महिला अचानक सोमवार की शाम थाने पहुंची और बोली “साहब मैं जिंदा हूं”। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर अपहरण के बाद महिला की हत्या का 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ईंट भट्ठा मजदूर की पत्नी करीब दो साल पहले लापता हो गई थी। इस मामले में महिला के पति ने गांव के फकुली यादव और उसके भाई दीपू यादव, चेला यादव के साथ गांव के ही सुनील आरख और भौनापुर निवासी शिव बालक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।
बताया कि उसकी पत्नी को अपहरण कर उक्त लोगों ने हत्या कर दी है। सुनवाई न होने पर युवक ने न्यायालय की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में उक्त आरोपियों पर बीते 30 दिसंबर को महिला का अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया था। मामले की जांच चल ही रही थी कि सोमवार की देर शाम अचानक महिला थाने पहुंची और बोली “साहब मैं जिंदा हूं”। यह सुनते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को बुलाकर बयान दर्ज कराए। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला जीवित है, अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button