फर्राटे भर सड़कों का सीना छलनी कर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, जिम्मेदार मौन

थाना क्षेत्र से निकल रहे ओवरलोड वाहन, जानकर भी अंजान बने अधिकारी

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। जिले के कस्बा खखरेरू से निकल रहे ओवर लोड वाहन खखरेरु फतेहपुर क्षेत्र में बालू के ओवरलोड वाहन कस्बा खखरेरू से होकर दिन रात फर्राटा भरते हुए निकलते रहते हैं जिससे कस्बे में भीषण जाम लगा रहता है। राहगीरों को भी निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवर लोड वाहनों से प्रतिदिन राजस्व को भी लाखों का नुक़सान हो रहा है सड़कें जर्जर हो रही हैं तथा क्षेत्र में इन ओवरलोड वाहनों से कहीं न कहीं घटना व दुर्घटना होती रहती है। लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ओवरलोड वाहन खखरेरु दामपुर रोड़ में लगे डंप से क्षेत्र में हर जगह सप्लाई की जाती है इन ओवरलोड वाहनों के ऊपर कार्यवाही न होने से इनके हौसले बुलंद हैं लेकिन जिम्मेदार जान कर भी अंजान बैठे हुए है सड़क भी खराब हो रही है। बालू से लदे ओवरलोड वाहनों पर जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है दिन रात बालू से लदे ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर निकल रहे है इस संबंध में उपजिला अधिकारी ने बताया की थाना प्रभारी बात करके पकड़े जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button