बक्सर में दो महिलाओं ने घर से भाग कर की शादी, मंदिर में माला पहनाकर जीवनसाथी बनीं संध्या और रूबी

बक्सर/बिहार। बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां संध्या देवी और रूबी कुमारी ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए आपस में शादी कर है। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है, जहां कुछ लोग इसे प्रेम की मिसाल मान रहे हैं, वहीं कई इसे सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ बता रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, संध्या देवी पहले से शादीशुदा हैं। उनकी शादी वर्ष 2010 में अतवारु यादव के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा।उनके पति बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। वहीं, रूबी कुमारी अविवाहित हैं और उनके पिता मनोज शाह बगेन गोला में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 15 दिन से दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों साथ में वीडियो बनाती थीं, जिससे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर जाकर विधि-विधान से शादी की। शादी के बाद वे बक्सर लौटीं और रामेश्वर नाथ मंदिर में भी एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्म निभाई। इस संबंध में खास बात यह है कि संध्या देवी ने खुद को पत्नी और रूबी कुमारी ने खुद को पति के रूप में स्वीकार किया है।
हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर रहे हैं। संध्या और रूबी का आरोप है कि उनके परिजन उन्हें धमका रहे हैं और घर में घुसने से मना कर दिया है, जिसके कारण वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। संध्या देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से उनके साथ रह रही थीं, लेकिन इस दौरान पति की मारपीट और प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनका कहना है कि पति शराब के नशे में उन्हें धमकाते थे और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे। संध्या ने यह भी बताया कि उन्होंने तलाक लेने की कोशिश नहीं की, क्योंकि उनके पति इसके लिए तैयार नहीं हैं।
वहीं रूबी कुमारी का कहना है कि उन्हें पुरुषों से नफरत है और वे किसी पुरुष के साथ विवाह नहीं करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने संध्या के साथ जीवन बिताने का फैसला किया और खुद को उनका पति मान लिया। दोनों ने साथ रहने और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया है। फिलहाल इस मामले में बक्सर पुलिस के पास दोनों की ओर से कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button