सुर्खियों में आए आईपीएस अनिरुद्ध सिंह की पत्नी आईपीएस आरती सिंह, फ्लैट का किराया न देने का आरोप

वाराणसी,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ में दो साल पहले एसपी ग्रामीण के पद पर कार्यरत रहे आईपीएस अफसर अनिरुद्ध सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह वीडियो कॉल के माध्यम से किसी से 20 लाख रुपये रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह की पत्नी आईपीएस आरती सिंह भी विवादों में रह चुकी हैं। वाराणसी में डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह पर अपने मकान मालिक का फ्लैट का किराया नहीं देने का आरोप लगा है। डीजीपी ऑफिस की तरफ से इसकी जांच की जा रही है। वह मथुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक और वाराणसी में सहायक पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं।
आईपीएस आरती सिंह फिलहाल वाराणसी में डीसीपी वरुणा जोन पर कार्यरत हैं। अपने फेसबुक पर आरती सिंह ने बताया है कि छह जुलाई, 2022 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया है।आरती सिंह ने दिल्ली आकर सिविल सेवा की तैयारी की। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह से उनका परिचय हुआ। दोनों ने साथ मिलकर तैयारी की और यूपीएससी क्रैक किया।आईपीएस आरती सिंह एडवेंचर की भी काफी शौकीन हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ पहाड़ पर ट्रैकिंग की तस्वीरें भी शेयर की हैं।आरती सिंह की शुरुआती पढ़ाई सोनभद्र से हुई। इसके बाद उन्होंने जबलपुर से बीबीए और इंदौर से एमबीए किया। उनकी एक बेटी है।




