पजौहा नाथ शिव मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ग्राम ऊनौ स्थित प्रसिद्ध पजौहा नाथ शिव मंदिर में एक माह से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ का गुरुवार को हवन, पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ समापन हुआ। शनिवार को इसके उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व मंत्री कृष्णा पासवान ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशांबी/उत्तर प्रदेश। विकासखंड सरसवां के ग्राम ऊनौ स्थित प्रसिद्ध पजौहा नाथ शिव मंदिर में एक माह से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ का गुरुवार को विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति हवन के साथ समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद शनिवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग कृष्णा पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने विधिवत भंडारे का शुभारंभ कराया और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजक मंडल और ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग भंडारे में शामिल होने पहुंच गए।
आयोजकों ने बताया कि समस्त भक्तों और ग्रामवासियों के सहयोग से एक माह तक चला श्रीरामचरितमानस पाठ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। समापन के बाद आयोजित भंडारे में भी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ऊनौ गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। भंडारे के समापन पर आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button