राजनगर उपक्षेत्र में एटक की बैठक, सदस्यता सत्यापन में एकजुटता का संकल्प

राजनगर उपक्षेत्र में एसकेएमएस (एटक) की बैठक में आगामी सितंबर के सदस्यता सत्यापन को लेकर श्रमिकों ने एकजुट होकर यूनियन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के चार्ज एलाउंस को एक घंटा करने की मांग उठाई गई और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिकों और महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सुमिता शर्मा/जिला ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/मध्य प्रदेश। एसकेएमएस (एटक) के केंद्रीय महामंत्री के दिशानिर्देश पर रविवार, 23 अगस्त 2026 को जिले के राजनगर उपक्षेत्र के 7/8, 5/6 एवं सरफेस क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला श्रमिकों एवं महिला पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी सितंबर माह में होने वाले सदस्यता सत्यापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि सदस्यता सत्यापन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर एटक यूनियन को मजबूत किया जाएगा तथा उसे बड़े अंतर से विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा।
बैठक में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के कार्य भत्ता (चार्ज एलाउंस) को एक घंटा किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। एसकेएमएस एटक की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के हित में इस मांग को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मांग के समर्थन में आंदोलन भी किया जाएगा।
बैठक में श्रमिकों के अधिकारों, संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों ने ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
बैठक में अजय सिंह, अभय शर्मा, अजय कुमार सिंह, पंकज पांडेय, सुरेश, रमेश सिंह, उदय प्रताप तिवारी, बाबूलाल, पिनाकी रंजन दास गुप्ता, राजू उरांव, कंचन कुमार प्रसाद, विकास सिंह यादव, हरिशंकर यादव एवं जितेंद्र तिवारी सहित अनेक श्रमिक एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला साथियों में सुदेशना गांगुली, दीपिका विश्वकर्मा, सावित्री एवं संध्या सिंह सहित अन्य महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button