खाटू श्याम जैसी प्रतिमा खेत से निकलते देख चौंक गए लोग, जुटने लगी भीड़
धौलपुर के राजाखेड़ा के मछरिया गांव में एक किसान के खेत में पेड़ हटाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान एक प्राचीन प्रतिमा निकली है। स्थानीय लोग इसे बाबा खाटू श्याम की मूर्ति मान रहे हैं।

धौलपुर/राजस्थान। धौलपुर जिले से आस्था और कौतूहल से भरी एक बड़ी खबर सामने आई है। मामला धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र का है। यहां आस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा मछरिया गांव में एक किसान के खेत में खुदाई के दौरान एक प्रतिमा मिलने से पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार किसान राजेश कुमार अपने खेत में सूख चुके निशोड़े यानी (लभेरे एक प्रकार का फल) पेड़ को हटाने के लिए खुदाई करवा रहे थे। इसी दौरान पेड़ की जड़ों के पास से एक मूर्ति दिखाई दियाृ, जिसे देख हर कोई हैरान था। बड़ी बात यह है कि यह प्रतिभा भगवान खाटू श्याम की तरह नजर आ रही थी, जिसे देखने के लिए यहां कुछ ही देर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
मूर्ति मिलने की खबर सारे गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रतिमा बाबा खाटू श्याम की प्रतीत होती है। बताया जा रहा है कि यहां इस घटना के बाद भजन-कीर्तन का माहौल बनने लगा है। धार्मिक जयकारे गूंजने लगे हैं।
हालांकि प्रतिमा की वास्तविक पहचान और उसके ऐतिहासिक महत्व को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मूर्ति को देखने और दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल ये मूर्ति यहां कैसे आई और इसकी क्या लाए जानें के पीछे क्या वजह थी, इसकी खोजबीन जारी है।




