लोगों को फिर लगा महंगाई का झटका,पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की कीमतों में इजाफा

ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति बाधित होने से भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। पांच दिनों में दूसरी बार हुई इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है।

नई दिल्ली/एजेंसी। ईरान युद्ध का असर अब आम आदमी पर पड़ने लगा है। युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधित तेल सप्लाई का असर भारत के उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं।
सोमवार देर रात, तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई नई कीमतें मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
ऐसा नहीं है कि तेल कंपनियों ने हाल ही के दिनों में पहली बार कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद पांच भीतर दूसरी बार तेल की कीमतों में इजाफा किया गया है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। पांच दिन में दूसरी बार तेल की कीमतें बढ़ने से वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल के अलावा शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया था। वहीं रविवार को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। कुल मिलाकर सीएनजी 3 रुपए प्रति किलो मंहगी हो गई है।लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

देश के प्रमुख शहरों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

  • शहर   पेट्रोल              डीजल        सीएनजी
  • दिल्ली– 98.64/L        91.58/L    77.09/KG
  • मुंबई– 107.59/L        94.08/L    81.00/KG
  • चेन्नई– 104.49/L        96.11/L    91.50/KG
  • कोलकाता– 109.70/L  96.07/L    93.50/KG
  • बेंगलुरु– 107.12/L      95.04/L    90/00/KG
  • जयपुर– 108.55/L      93.81/L    90.91/KG

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button