खखरेरू में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान का भव्य स्वागत, निकली पैदल यात्रा

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखरेरू नगर में प्रथम आगमन पर राज्य मंत्री कृष्णा पासवान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी के साथ उन्होंने रावण मैदान स्थित शिव मंदिर तक पैदल पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के पश्चात नगर आगमन पर जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ राज्य मंत्री का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण करते हुए जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे गूंजते रहे।
इसके बाद रावण मैदान से रॉयल गार्डन तक भव्य पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगरवासी, क्षेत्रवासी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। खखरेरू नगर पंचायत पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गुलदस्तों से राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
रॉयल गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सूदनपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं।
मंच से जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी ने राज्य मंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास हेतु दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चिलीमल धाने-चित्रकूट मार्ग पर यमुना नदी पर पक्का पुल बनवाने तथा खखरेरू नगर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की।
कार्यक्रम के आयोजक एवं नगर पंचायत खखरेरू के चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य मंत्री का यह आगमन क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शुभम सिंह ठाकुर, भास्कर त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, कोमल मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button