बीच सड़क लव यू करना भारी पड़ गया, मोहल्ले के लोगों ने प्रेमिका को पहचाना तो पिट गया प्रेमी
बिहार के पूर्णिया जिले में एक प्रेमी जोड़ा घर से दूर निकल कर मिलने के लिए आया। लेकिन वहीं लड़की के कुछ पड़ोसी किसी काम से आए थे। उनकी नजर दोनों पर पड़ी और मामला सीधे थाने पहुंच गया।

पूर्णिया/बिहार। पूर्णिया शहर में एक प्रेमी-प्रेमिका के जोड़े का इश्क सोमवार को सड़क पर ही अंजाम तक पहुंच गया। प्रेमी और प्रेमिका घरवालों से छिप कर मिलने के लिए आए थे। उनका कहीं जाने का इरादा भी था। लेकिन उनके जानने वालों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद तो जो हुआ वो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। प्रेमी का आरोप है कि उसे पकड़ कर पीट दिया गया।
पूर्णिया जिले के कटिहार मोड़ टीओपी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि दोनों कहीं जाने की फिराक में थे, तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को घेर लिया गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी सूचना दी। प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही बालिग हैं और पिछले कई साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। लड़का लड़की से मिलने के लिए आया था। लेकिन कुछ लोगों ने लड़की को पहचान लिया और प्रेमी के साथ उसे पकड़ लिया। हंगामा भी शुरू हो गया। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोग ही पकड़ कर थाने ले गए। इसके बाद प्रेमी जोड़े के परिवार वालों को बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी-प्रेमिका सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लड़की के पिता ने बताया कि इससे पहले भी समाज के लोगों द्वारा दोनों को समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों फिर साथ में घूम रहे थे। वहीं कुछ परिजनों ने दोनों की शादी कराने की बात भी कही।
जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी-प्रेमिका सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लड़की के पिता ने बताया कि इससे पहले भी समाज के लोगों द्वारा दोनों को समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों फिर साथ में घूम रहे थे। वहीं कुछ परिजनों ने दोनों की शादी कराने की बात भी कही।




