गर्मियों में जल ही जीवन है : जागृति महिला समिति द्वारा प्याऊ का किया राजनगर में शुभारंभ

"पानी पीने से प्यास बुझती है, और मन तृप्त होता हैं"

सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा आज राजनगर बस स्टैंड में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई ने फीता काटकर किया।
अध्यक्षा ने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, उनके परिजनों, मजदूरों तथा आम नागरिकों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही पशुओं के लिए पानी पीने हेतु नाद (टंकी) तथा पक्षियों के लिए जल पात्र भी स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को शिकंजी, जलजीरा, सत्तू, फल, भुना चना, गुड़, अंकुरित मूंग-चना, लस्सी एवं छाछ के साथ शुद्ध एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, सचिव श्रीमती रूना मित्रा, करुणा राय, रूपा दत्ता, पुष्पा नेताम, सुष्मिता मिश्रा, माला तिवारी, स्मिता प्रधान, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button