लियारी के लोगों ने धुरंधर-2 की कमाई में मांगा हिस्सा, बोले- ‘500 करोड़ दें’

कराची/एजेंसी। निर्माता-निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स आफिस पर बेहिसाब कामयाबी ने पाकिस्तान के कराची स्थित लियारी के लोगों की आंखें भी चौंधिया दी हैं। हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कर्ज की भीख मांगने वाली पाकिस्तान सरकार से निराश लियारी की आवाम ने भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपनी फिल्म से हो रही आय का 80 प्रतिशत तक हिस्सा देने की मांग की है।
पाकिस्तान में प्रतिबंधित फिल्म पर लियारी के लोगों अपना हक जताते हुए कहा कि यहां की सड़कें बनाने और मेनहोल के ढक्कन लगवाने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये दें। एक अन्य ने 80 प्रतिशत तक हिस्सा देने की राय दी। यह मांग तब उठी जब रणवीर सिंह-स्टारर हिंदी फिल्म ने वैश्विक स्तर पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
लियारी के लोगों ने धुरंधर-2 की कमाई में मांगा हिस्सा
फिल्म में लियारी के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है। हालांकि फिल्म पाकिस्तान में शूट नहीं हुई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में स्थानीय लोगों ने तर्क दिया कि चूंकि फिल्म ने लियारी के नाम और पृष्ठभूमि का उपयोग किया, इसलिए लियारी को वित्तीय लाभ मिले। एक निवासी ने कहा कि यहां की सड़कें तभी सुधर सकती हैं ”अगर भारत भुगतान करे”। इंटरनेट मीडिया पर लियारी के एक युवा को यह भी दावा करते दिखाया गया कि फिल्म की शूटिंग लियारी में हुई है और रणवीर सिंह व अन्य कलाकार रात में आकर शूटिंग करके सुबह भारत लौट जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button