तुर्रा धाम में गुरुदेव प्रेमसाई महाराज का पावन आगमन, भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ धार्मिक आयोजन

सुमिता शर्मा,अनूपपुर/मध्य प्रदेश। रामनगर के तुर्रा धाम में 18 मार्च को परम पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री प्रेमसाई जी महाराज का पावन आगमन हुआ। प्रातः 8:30 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा, जहां भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुजी के प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना और आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया। इस अवसर पर तुर्रा धाम जनकल्याण समिति के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजकों द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई थीं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button