रतलाम में ट्रेन के बाथरूम में जज की पत्नी की मिली लाश, दोनों अलग-अलग कोच में कर रहे थे सफर

रतलाम/मध्य प्रदेश। ट्रेन के बाथरूम में एक महिला पैसेंजर का शव मिला है। वह एक जज की पत्नी थीं। इसके बाद रतलाम रेल मंडल के जावरा स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने गेट तोड़कर बाथरूम से शव निकाला है। परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए हैं। दरअसल, जज राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सोयत स्टेशन से दोनों निंबाहेड़ा के लिए इस ट्रेन में सवार हुए थे। निंबाहेंड़ा स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो राजकुमार चौहान उतर गए लेकिन पत्नी नहीं उतरी। ऐसे में अपने निर्धारित समय से ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई।
जज राजकुमार चौहान ने अपनी पत्नी की तलाश काफी की। साथ ही कॉल लगाया तो उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद उन्होंने निंबाहेड़ा स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की तो स्टेशन पर उतरती महिला नहीं दिखी। निंबाहेड़ा जीआरपी ने आगे के स्टेशनों पर रेल पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
वहीं, जीआरपी ने महिला के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया तो ट्रेन के अंदर ही मिली। इसके बाद महिला जिल बोगी में सवार थी, उसकी तलाशी ली गई। इसके बाद टॉयलेट की जांच की गई तो एक टॉयलेट का दरवाजा अंदर बंद मिला। अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी।
टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर में जज की पत्नी उषा चौहान की लाश थी। इसके बाद महिला को तुरंत जावरा अस्पताल ले जाया गया है। वहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद महिला के परिजन वहां पहुंचे और बिना पीएम करवाए ही शव को अपने साथ ले गए। रतलाम रेल मंडल में ही जावरा स्टेशन आता है। अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला को वॉशरूम में ही साइटलेंट अटैक आया था। जावरा में उनका शव निकाला गया है। परिजनों ने उसका पीएम नहीं करवाया है।

Judges Wife Found Dead in Train Toilet | Mobile Location Trace

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button