इच्छापूर्ति गणेश से प्रार्थना की, मत्था टेका फिर चांदी का मुकुट बैग में डालकर चली गई महिला

दुर्ग/छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला भक्त ने मंदिर के अंदर चोरी की है। घटना भिलाई के पास मछली मार्केट क्षेत्र में स्थित गणेश मंदिर की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि महिला ने चोरी करने से पहले पूरे श्रद्धा भाव से भगवान गणेश के दर्शन किए, माथा टेका और फिर उसी मंदिर से चोरी कर फरार हो गई।
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के दरवाजे खुले हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति मंदिर के बाहर खड़ा नजर आता है, जबकि महिला मंदिर के भीतर प्रवेश करती है। वह पहले भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करती है और फिर धीरे-धीरे मंदिर में रखे बर्तन, पूजा सामग्री और अन्य सामान को एक-एक कर अपने झोले में डालने लगती है।
महिला काफी इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम देती है, किसी तरह की जल्दबाजी या घबराहट उसके चेहरे पर नहीं दिखती। सभी सामान समेटने के बाद वह दोबारा भगवान की देहली पर माथा टेकती है और वहां से निकल जाती है। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हो जाती है और सीसीटीवी फुटेज में यह सब कुछ साफ नजर आता है।
अब इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ चोरी है बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना भी है। मंदिर समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
महिला मंदिर के अंदर के समान लेकर जाने के बाद आखिरी में जाते-जाते मंदिर की सीढ़ियों पर माथा टेककर प्रणाम करती है और बाइक पर बैठकर चली जाती है। जानकारी के अनुसार, महिला मंदर से चांदी का मुकुट, पैसे और बर्तन लेकर दगई है। जिस मंदिर में चोरी हुई है। उसे इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button