चोरों ने काट ली दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की तार, थमी ट्रेनों की रफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (ऑरेंज लाइन) पर आज सुबह से सेवाएं प्रभावित हैं। यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से नई दिल्ली तक की ट्रेनें धौला कुआं और शिवाजी स्टेडियम स्टेशनों के बीच मिडसेक्शन में चोरों द्वारा लगभग 800 मीटर सिग्नलिंग केबलों की चोरी करने और नुकसान पहुंचाने के कारण धीमी गति से चल रही हैं। काटे गए केबल्स मेट्रो पिलर नंबर-09 के पास निरीक्षण के दौरान मिले हैं।
इस चोरी से सिग्नलिंग सिस्टम प्रभावित हुआ है, जिसके कारण अप लाइन (नई दिल्ली की ओर) पर धौला कुआं से शिवाजी स्टेडियम के बीच ट्रेनें 25 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बाकी हिस्सों पर सामान्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इस लाइन पर ट्रेनें हर 10 मिनट में चलती हैं, लेकिन दिन में केबल रिप्लेसमेंट संभव नहीं होने से यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए मरम्मत कार्य रात में किया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं की जा रही हैं ताकि यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें, क्योंकि प्रभावित सेक्शन में यात्रा करने में समय थोड़ा अधिक लग सकता है। डीएमआरसी ने ऐसी चोरी की घटनाओं से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने बार-बार होने वाली घटनाओं को रोकने के प्रयास जारी रखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button