लूव्र म्यूजियम से चोरी हुए आभूषणों को खरीदेंगे टेलीग्राम के सीईओ!

चोरों की तस्वीर वायरल, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थिति लूव्र संग्रहालय में कुछ दिन पहले हुई चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस लूव्र म्यूजियम से कीमती आभूषणों की चोरी के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान को उजागर नहीं किया गया है। लूव्र संग्रहालय में हुई चोरी मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक संदिग्ध को पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह विदेश जाने के लिए विमान में सवार होने वाला था, जबकि दूसरे को कुछ ही देर बाद पेरिस से गिरफ्तार कर लिया गया। चोरों ने संग्रहालय के खुलने के कुछ ही समय बाद ऊपरी मंजिल की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अनुमानित 10.2 करोड़ डॉलर मूल्य की आठ कीमती रत्न चुरा लिए। इसके बाद वे मोटरसाइकिलों पर भाग निकले, जिसके बाद पूरे फ्रांस में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
लूव्र संग्रहालय में चोरी के कुछ ही देर बाद पेरिस स्थित एसोसिएटेड प्रेस फोटोग्राफर थिबॉल्ट कामू ने एक सजीले कपड़े पहने युवक को वर्दीधारी फ्रांसीसी पुलिस अधिकारियों के पास से गुजरते हुए देखा। उसने इसकी तस्वीर ले ली। हालांकि, यह कोई विशेष अच्छी तस्वीर नहीं थी। क्योंकि किसी के कंधे ने अग्रभूमि का कुछ भाग छिपा दिया था। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव ने पेरिस के म्यूजिमय में हुई चोरी हुए गहनों के खरीदने की इच्छा जताई है। लेकिन इसके लिए एक खास शर्त रखी है। उन्होंने X पर लिखा, “चोरी हुए आभूषणों को खरीदकर उन्हें लूवर संग्रहालय को वापस दान करने में मुझे खुशी हो रही है। मेरा मतलब लूव्र संग्रहालय से है, बेशक; लूव्र संग्रहालय से कोई चोरी नहीं करता।” लूव्र संग्रहालय में हुई चोरी को लेकर फ्रांसीसी अधिकारियों को शक है कि इस डकैती के पीछे कोई संगठित अपराध था, जिसकी जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button