फतेहपुर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जनपद फतेहपुर में खखरेरु नगर पंचायत के कनपुरवा में राज विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा जी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लिया और इसी प्रकार से जगह जगह पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जी की पूजाअरचना की गई।
इस दिन आफिस कारखाने मैकेनिक वेल्डिंग की दुकानो में और कार्यशालाओं में साफ सफाई कर और अपने कारखाने कार्यालय को फूल माला से सजाते हैं और सजाकर भगवान विश्वकर्मा जी की चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हवन पूजन करते है। इसके बाद कारीगर राजमिस्त्री अपने औजारों की भी पूजा करते हैं और भगवान विश्वकर्मा जी से आशीर्वाद लेते हैं जहां पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी को लोगों प्रसाद वितरण किया करते हैं और इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।




