एसडीओपी याकूब मेनन पर रेप का आरोप, किराये में रहने वाली महिला को किया ब्लैकमेल, अब ड्यूटी से हुआ लापता

बलरामपुर/छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले में पोस्टेड एसडीओपी याकूब मेमन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी अब इस मामले में नया मोड़ आया है। अफसर ने भी महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। दरअसल, महिला ने शिकायत की है कि याकूब मेमन ने रायपुर में पोस्टिंग के दौरान उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे बार-बार धमकाया।
इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। महिला का कहना है कि टिकरापारा में पदस्थ होने के दौरान याकूब मेमन ने उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार धमकाने लगा। वहीं, इस मामले में याकूब मेमन ने कहा कि उन्होंने पहले भी महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। एसडीओपी याकूब मेमन ने अब इस मामले की शिकायत आईजी से की है।
याकूब मेनन ने कहा कि महिला ने पहले उनसे आर्थिक मदद मांगी, फिर जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं और वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। अब तक डेढ़ लाख रुपए दे चुके हैं। साथ ही, मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया। इस मामले का एक चैट भी पेश की है। जिसमें महिला द्वारा लगातार उकसाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़िता अपनी शिकायत में बताया है कि वह रायपुर के टिकरापारा में एसडीओपी याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो पीड़िता बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़िता सरगुजा आईजी के पास शिकायत लेकर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि याकूब मेनन टीआई से प्रमोट होकर एसडीओपी बनाए गए हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर पुलिस अनुविभाग के एसडीओपी हैं। जानकारी के अनुसार, शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button